बदरी-केदार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर सिंह (80) का बुधवार रात को आकस्मिक निधन हो गया। निधन पर कांग्रेस पार्टी ने शोक जताया।
कुंवर सिंह वर्ष 1980 में कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी से उत्तर प्रदेश विधानसभा में बदरी-केदार विधानसभा से निर्वाचित हुए। वर्ष 1984 के चुनाव में उन्हें हार मिली लेकिन फिर 1989 में इसी विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक चुने गए। उत्तराखंड बनने पर वे प्रदेश सरकार में दर्जाधारी भी रहे। गोपेश्वर के मंडल में जड़ी बूटी शोध संस्थान खुलवाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के कोटी गांव निवासी कुंवर सिंह लंबे समय से गोपेश्वर में रह रहे थे। हाल ही में वे देहरादून गए जहां बुधवार रात उनका निधन हो गया। कुंवर सिंह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। अधिवक्ता हरीश पुजारी, दिलबर, कुलदीप बत्र्वाल, समीर बहुगुणा, शेखर रावत आदि शामिल रहे। दूसरी ओर कर्णप्रयाग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पुजारी, उपाध्यक्ष रणजीत पुंडीर, कोषाध्यक्ष जेपी सेमवाल, सुरेंद्र रावत, सतीश गैरोला, डीएस कुंवर, पंकज कुमार, सुधा नेगी, केपी सती, कांग्रेस कार्यकर्ता हरिकृष्ण भट्ट, गौतम मिंगवाल, ईश्वरी मैखुरी, महेश खंडूड़ी आदि ने भी निधन पर शोक जताया। दूसरी ओर श्रीनगर में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने भी शोक जताया।