पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने रविवार को नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत हल्दापानी के निचले क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र क्षेत्र में भूस्खलन ट्रीटमेंट के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से कई भवन खतरे की जद में आ गए हैं जबकि एक निर्माणाधीन भवन जमींदोज हो गया है। कहा कि पिछले दो सालों से क्षेत्र में भूस्खलन और भू-धंसाव हो रहा है, लेकिन आज तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। पूर्व मंत्री ने स्थानीय लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, उपेंद्र भंडारी, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट और ओम प्रकाश नेगी आदि मौजूद थे।