गैरसैंण। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को बीना गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। वे अपने कार्यालय स्टाफ राजेंद्र सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने वहां पहुंचे थे। कोश्यारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया।
शनिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे भगत सिंह कोश्यारी हेलिकॉप्टर से सलियाना हेलिपैड पहुंचे। यहां से कार से वह बीना गांव के लिए रवाना हुए और राजेंद्र सिंह के परिवार से मिलकर उनके परिवार को शोक सांत्वना दी। बीना गांव से लौटने के बाद कोश्यारी पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के घर सौनियांणा गांव पहुंचे। कुशलक्षेम लेने के बाद जीएमवीएन विश्राम गृह मेंं कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं से औपचारिक बातचीत की और मंडुवे की रोटी के साथ ही अन्य स्थानीय उत्पादों का स्वाद लिया। अपराह्न करीब तीन बजे कोश्यारी हेलिकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी महावीर पंवार, जिपंस सुरेश कुमार बिष्ट, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज गैड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद