नारायणबगड़ में जंगलों में लगी आग को बुझाते वन कर्मी। स्रोत: वन विभाग
फोटो
नारायणबगड़। फायर सीजन के शुरुआत में ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। ब्लॉक मुख्यालय से सटे रिजर्व फॉरेस्ट के जंगल में सोमवार रात को आग लग गई। हालांकि वनकर्मी रात से ही लगातार आग बुझाने में जुटे हैं लेकिन जंगल की खड़ी चट्टानों के हिस्सों में धधक रही आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है ग्रामीणों की ओर से खेतों में आड़े जलाने के कारण जंगल में आग लग गई। पश्चिमी पिंडर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने बताया कि आग बुझाने के लिए सभी वनकर्मी लगे हुए हैं। चट्टानी क्षेत्र में लगी आग को काबू करने में कठिनाई हो रही है। कोशिश है कि जल्द आग बुझा दी जाए। संवाद