फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने वेदनी बुग्याल से आवारा पशुओं को खदेड़ा

विज्ञापन
देवाल के वेदनी और आली बुग्याल यूं बने हैं आवारा मवेशियों के चारागाह। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
वेदनी और आली बुग्यालों में पशु चुगान पर रोक के बावजूद नियमों का उल्लंघन कर पशुओं को चुगान के लिए छोड़ा जा रहा है। इन दोनों बुग्यालों से वन विभाग ने दर्जनों आवारा पशुओं को भगाया। वन विभाग के अधिकारियों ने वेदनी और आली बुग्याल में पशुओं को छोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने वेदनी और आली बुग्याल में पशु चुगान पर रोक लगाई है। वन विभाग ने वांण, कुलिंग, मुंदोली और बांक गांवों में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि अगर वेदनी और आली बुग्याल में पशुओं को चुगान के लिए छोड़ा गया तो पशुपालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से कहा गया कि पशु मालिक नियत स्थान पर ही पशुओं को चुगान करवाएं। पूर्वी पिंडर रेंज के रेंजर टीएस बिष्ट ने कहा कि इन दिनों बुग्यालों में रंग बिरंगे फूल खिले हैं और पशुओं के खुरों से बुग्याल की घास को होने वाले नुकसान में भी कमी आई है। कहा कि अगर कोई पशुपालक अपने पशुओं को प्रतिबंधित क्षेत्र में पशुओं को चुगान के लिए छोड़ेगा तो उस पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें