फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ‘श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
ओंकारेश्वर शिवालय में आयोजित आठ दिवसीय रामकथा संत सम्मेलन के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक व शिवालय के पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद ने सभी भक्तों से श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कहा कि श्रीराम ने आदर्श राजा, उत्कृष्ट भाई, श्रेष्ठ पुत्र, महान मित्र की भूमिका एक साथ निभाई तथा एक मानक स्थापित किया। समारोह में महामंडलेश्वर धर्मदेव ने कहा कि प्रभु श्रीराम का नाम लेने मात्र से रावण जैसे अत्याचारी का अंत हो जाता है व मन के सारे पाप और कुविचार समाप्त हो जाते हैं। समापन पर स्वामी हरिहरानंद, रामशरण दास, विवेकानंद स्वामी, बलवंत भंडारी, नरेंद्र चाकर, नवीन बहुगुणा, विनोद शाह, विजय चमोला, राजेंद्र सगोई मौजूद थे। समापन पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें