फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर के पास दिखा भालुओं का झुंड, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले में इस समय भालू की दहशत बनी हुई है। बैतरणी मार्ग के सिमल डाला तोक के आसपास आए दिन भालू नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

गोपेश्वर के पास जंगल में पांच से सात भालुओं का झुंड दिख रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। उसी मार्ग से सिरोखुमा सहित क्षेत्र के अन्य गांवों के लोग जाने से कतरा रहे हैं। पिछले करीब एक माह से भालुओं को यहां देखा जा रहा है। इन दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। माना जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए भालू इस समय नीचे आ गए हैं। भालू का जिले में कितनी दहशत है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक साल के भीतर चमोली जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए भालू के हमले में तीन लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 17 लोग घायल हुए। यही नहीं भालू ने 23 मवेशियों का भी शिकार किया है। डीएफओ अमित कंवर का कहना है कि गोपेश्वर के पास दिख रहे भालू संभवत: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते नीचे आए हों। कर्मचारियों को वहां पर नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें