फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ, चमोली और कर्णप्रयाग में निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले चमोली पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने जनपद के कई जगह पर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बिना किसी भय के निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग कोतवाली, जोशीमठ कोतवाली और चमोली कोतवाली क्षेत्र में यह फ्लैग मार्च निकाले गए। लोगों से अपील की गई कि विधानसभा चुनाव में बिना किसी दबाव और भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन करने और कोविड नियमों का पालन करने की अभी अपील की गई। उधर, कर्णप्रयाग में भी एसपी के दिशा-निर्देशन में फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें