फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कस्तूरी मृग की खाल के साथ पांच वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के जंगल से वन विभाग ने पांच वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो कस्तूरी, दो कस्तूरी मृग की खाल, चार पैर और 47 फंदे बरामद किए। वन विभाग ने पांचों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी नेपाली मूल के हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के लाता व तोलन वन पंचायत क्षेत्र में वन्य जीव तस्कर छिपे हैं। विभागीय टीम ने शाम करीब साढ़े सात बजे हतोली नाले के पास से पांच तस्करों सरफा साई कालीकोट नेपाल, जीत बहादुर कालीकोट नेपाल, गणेश थापा हेयलेख नेपाल, कमल साई जुम्ला नेपाल, वीरेंद्र शाही कालीकोट नेपाल को दबोच लिया। तलाशी ली तो उनके पास से दो कस्तूरी, दो कस्तूरी मृग की खाल, चार पैर और 47 फंदे मिले। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें