फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मोड़ काटते समय सड़क पर पलटा वाहन, पांच छात्र घायल

Thu, 04 Jun 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ-औली मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे ज्योतिर्मठ से औली की ओर जा रहा एक वाहन आईटीबीपी कैंप के समीप अनियंत्रित हो गया। अचानक मोड़ काटते समय वाहन सड़क से दूसरी सड़क पर पलट गया। हादसे में पांच छात्र घायल हो गए। सभी को आईटीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि औली जाते समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (आईआईटी कानपुर) के छात्र सवार थे। घायलों में प्रिंस कुमार (पटना, बिहार), सचिन कुमार (देहरादून, उत्तराखंड), निहाल कुमार (पटना, बिहार), आशीष (जालौन, उत्तर प्रदेश) तथा श्रीनाथ (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें