गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के सभागार में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों का पांच दिवसीय मूलभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रशिक्षण के पहले दिन जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित 73वें संविधान संशोधन, संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में शामिल 29 विषयों, सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) तथा सतत विकास लक्ष्य के नौ थीम पर जानकारी दी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी आरके पांडेय, बीडीओ भगवान सिंह राणा, सहायक विकास अधिकारी विनोद प्रसाद ममगाईं आदि मौजूद रहे। संवाद