गैरसैंण। माईथान में 31 अगस्त से चार सितंबर तक पांच दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महाकौथिग का आयोजन किया जाएगा। इसके शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि मेले में चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, सांसद अनिल बलूनी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को भी आमंत्रित किया गया है जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। महिला मंगल दल और स्कूली बच्चों की ओर से सुलेख, पेंटिंग, झांकियां और फैशन शो जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। लकी ड्रा भी होगा। संवाद