फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न

Tue, 17 Feb 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में आयोजित पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर डायट के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर को रूचि पूर्ण बनाने के उद्देश्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि अबेकस प्रशिक्षण कार्यशाला से नौनिहाल मानसिक गणित द्वारा संख्याओं को जोड़ने, घटाने, गुणा और भाग को आसानी से करने में महारत हासिल करेंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास में भी सहायक होगा। प्रशिक्षण कार्यशाला में वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, बीरेंद्र सिंह कठैत, कमलेश मिश्र, बचन जितेला, नीतू सूद, योगेंद्र बर्त्वाल, गोपाल कपरूवाण सहित 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें