फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने का जाल और बिजली के तार किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा नदी में असामाजिक तत्वों की ओर से करंट से मछली मारने की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को तहसील प्रशासन ने राकेश पल्लव के नेतृत्व में एक टीम बनाई और मेहलचौरी से माईथान तक रामगंगा के किनारे छापा मारकर तो मौके से मछली पकड़ने का जाल और बिजली के तार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गत दिनों क्षेत्रीय जनता ने प्रशासन से शरारती तत्वों की ओर से रामगंगा नदी में करंट डालकर मछली मारने और क्षेत्र में बिजली गुल होने की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने शनिवार को नदी किनारे कई जगहों पर छापा मारा। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने कहा कि शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए प्रशासन की टीम गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मौके से नदी किनारे मछली मारने का जाल व बिजली के तार मिले हैं। कहा कि नदी में करंट डालकर मछली मारने वालों की पहचान की जा रही है। सुराग लगते ही उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नदी किनारे लगातार वन विभाग, ऊर्जा निगम व गैरसैंण पुलिस टीम के साथ छापा मारने का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान मेहलचौरी चौकी प्रभारी एस आई हेमदत्त भारद्वाज और सिपाही देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें