फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: ब्लीचिंग पाउडर डालकर निगोमती नदी में कर रहे मछलियों का शिकार, गुस्साए ग्रामीण, कार्रवाई की उठाई मांग

Wed, 02 Apr 2025 01:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी (चमोली)।

सार

कुछ असामाजिक तत्व ब्लीचिंग पाउडर डालकर नदी में मछलियों का शिकार कर रहे हैं। इससे छोटी बड़ी सभी मछलियां और नदी के अन्य जीव जंतु मर रहे हैं। यह निगोमती नदी के पारिस्थितिकीय तंत्र के लिए भी बड़ा खतरा है।
 
विज्ञापन
नदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगोमती नदी में असामाजिक तत्व ब्लीचिंग पाउडर डालकर मछलियों का शिकार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इसकी शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि तुंगनाथ की तलहटी से निगोमती नदी निकलती है जो हापला होते हुए नंदप्रयाग के पास अलकनंदा नदी में मिलती है।

विज्ञापन


इन दिनों कुछ असामाजिक तत्व ब्लीचिंग पाउडर डालकर नदी में मछलियों का शिकार कर रहे हैं। इससे छोटी बड़ी सभी मछलियां और नदी के अन्य जीव जंतु मर रहे हैं। यह निगोमती नदी के पारिस्थितिकीय तंत्र के लिए भी बड़ा खतरा है।

ये भी पढ़ें...वक्फ संशोधन विधेयक: उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड और वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स की प्रतिक्रिया आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिशूला की प्रधान/प्रशासक कमला देवी, विनोद नेगी, आरएस नेगी, सुशीला देवी आदि ने वन विभाग से नदी की निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि नदी की निगरानी रखने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। यदि कोई नदी में ब्लीचिंग पाउडर डालता हुआ पकड़ा गया तो वन्य जीव अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें