बदरीनाथ। बरसात के बाद अब बर्फबारी का दौर शुरू होने लगा है। बीते बुधवार को बदरीनाथ से सतोपंथ जाने वाले मार्ग पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां पहुंचे पर्यटक बर्फबारी देखकर उत्साहित नजर आए। बुधवार अपराह्न अचानक मौसम बदलने के बाद सतोपंथ मार्ग पर स्थित चक्रतीर्थ में बर्फबारी हुई है। इससे सतोपंथ मार्ग सहित आसपास की चोटियों की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर गई है। इससे क्षेत्र में ठंड भी बढ़ गई है। चक्रतीर्थ में पर्यटकों के कई टैंट लगे हुए हैं। संवाद