उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बदरीनाथ से सतोपंथ जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम मौसम बदलने के साथ बर्फबारी हुई। सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में भारी बर्फबारी देखने को मिली। बर्फ गिरने के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया, जिससे यहां का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया।
विज्ञापन
पोस्ट मानसून के बाद पहाड़ों में ठंड बढ़ने के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर दिखाई देने लगा है। चक्रतीर्थ में हुई बर्फबारी को इस वर्ष की पहली बर्फबारी बताया जा रहा है। बुधवार शाम मौसम में बदलाव के बाद यहां बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू होने के साथ ही आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। सतोंपन्थ क्षेत्र में बर्फबारी के बाद हिमालय की चोटियां और आसपास का इलाका बर्फ से ढका दिखाई दे रहा है।