नगर पंचायत कर्णप्रयाग के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष श्रीप्रकाश नवनी (65) की हार्टअटैक से मौत हो गई। उनके निधन पर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। वे 1997 से 2002 तक कर्णप्रयाग नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष रहे। पोखरी पुल के पास अलकनंदा नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीप्रकाश नवनी के निधन पर पूर्व विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला, हरिकृष्ण भट्ट, मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री उमेश खंडूड़ी, सभासद कैलाश जोशी, अनिल खंडूड़ी, आलम पंवार, महेंद्र गैरोला, हरिकृष्ण भट्ट आदि ने शोक जताया।