फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बहुगुणानगर में पाइलिंग का पहला चरण अंतिम दौर में

Fri, 17 Jul 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। भूधंसाव से प्रभावित बहुगुणानगर में पाइलिंग का पहला चरण अंतिम दौर में है। मंडी परिसर के आसपास 130 में से 117 पाइलिंग का काम पूरा हो चुका है। शेष 13 पाइलिंग भी कुछ दिनों में पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग बहुगुणानगर में भूधंसाव रोकने के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से ट्रीटमेंट कार्य कर रहा है। इस कार्य को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में मंडी परिसर में पाइलिंग होनी है। दूसरे चरण में कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग पर काम होगा जबकि तीसरे चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पाइलिंग की जाएगी। दूसरे चरण के लिए विभाग ने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। विभाग ने मोटर मार्ग को चार माह के लिए बंद रखने का अनुरोध किया है। सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि कर्णप्रयाग-नैनीसैण मार्ग पर 310 पाइलिंग की जानी है। इन कार्यों में भारी मशीनें इस्तेमाल होंगी। इससे यातायात बाधित होने की आशंका है। इसलिए प्रशासन को मार्ग बंद करने के लिए पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते ही वहां भी काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें