फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पहले बनाएं सड़क फिर बनाएंगे गांव की सरकार

Fri, 04 Jul 2025 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ग्राम पंचायत कुलिंग के ग्रामीणों ने गांव के लिए सड़क निर्माण की मांग उठाई। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने गांव में पोलिंग पार्टी नहीं भेजने की मांग की। कहा कि सड़क बनाने के बाद ही गांव की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन




कहा कि 15 जुलाई 2018 की आपदा में कुलिंग गांव भूस्खलन की चपेट में आया था और सभी आपदा प्रभावित परिवारों को दीदना तोक में विस्थापित किया गया था। सरकार ने कुलिंग के प्रभावितों को विस्थापित तो किया लेकिन सड़क व स्कूल की सुविधा नहीं दी। दीदना के लिए वर्ष 2008 में मार्ग की स्वीकृति मिली थी लेकिन आज तक फाइल लोनिवि व वन विभाग के कार्यालय में धूल फांक रही है। निवर्तमान ग्राम प्रधान हुकम सिंह बिष्ट ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क बनने के बाद ही गांव की सरकार बनाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें