नगर पंचायत पोखरी के अंतर्गत गोदी बैंड पर शनिवार को अचानक कूड़े पर आग भड़क गई, जिससे विनायकधार बाजार और तहसील क्षेत्र तक गहरा धुआं छा गया। पुलिस, नगर पंचायत और जल संस्थान की टीम ने कूड़े पर पानी का छिड़काव किया। आग बुझाने के लिए फायर का वाहन भी बुलाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। नगर पंचायत की ओर से लंबे समय से गोदी बैंड में कूड़े का निस्तारण किया जाता है, जिससे यहां कूड़े का ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कोठियाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।