फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंड गांव के जंगलों में लगी आग, सैकड़ों पौधे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
एंड गांव के जंगलों में भीषण आग लगने से चीड़ के सैकड़ों पौधे जलकर राख हो गए हैं। लोगों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू नहीं पाया जा सका। जंगल की आग से क्षेत्र में धुआं फैल गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, बीरेंद्र कुमार, दिनेश थपलियाल ने कहा कि कर्णप्रयाग नगर के ठीक ऊपर पहाड़ी की चोटी पर आग लगने से पेड़ों की जड़ों पर अटके पत्थरों के आबादी में गिरने का डर बना है। वन दारोगा बीएस कठैत ने कहा कि मंगलवार को भी असामाजिक तत्वों ने जंगल में आग लगाई थी, जिसे बुझा दिया गया था। उसके बाद बुधवार को फिर से आग लगाई गई है। रेंजर पंकज ध्यानी, सहित हर्षमणि ममगाईं आदि आग बुझाने में जुटे हैं। जल्द ही आग पर काबूू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें