एंड गांव के जंगलों में तीन दिन से भड़की आग बृहस्पतिवार को भी नहीं बुझ पाई है। दोपहर में वन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था, लेकिन शाम होते ही फिर से आग भड़क गई। वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के ऊपरी भाग में आग से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया है। नगर के ठीक ऊपर पहाड़ी पर आग लगने से पेड़ों की जड़ों पर अटके पत्थरों के आबादी में गिरने का डर बना हुआ है। ग्रामीण दुर्गा थपलियाल, दिनेश गिरी, बृजेश बिष्ट, गोपी डिमरी, राजेंद्र सगोई ने कहा कि जंगल में पीरूल फैला होने से हवा चलते ही आग ज्यादा भड़क रही है। वन विभाग के रेंजर पंकज ध्यानी और वन दारोगा बीएस कठैत ने कहा कि कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं।