फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चांई गांव के ऊपर पहाड़ी पर लगी आग

Mon, 27 Jan 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

क्षेत्र दूर होने के कारण आग बुझाने के लिए नहीं पहुंच सकी विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। चांई गांव के ऊपर पहाड़ी पर सोमवार को अचानक आग लग गई। क्षेत्र दूर होने के कारण वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। वहीं विभाग का कहना है कि अब मंगलवार सुबह ही विभाग के कर्मचारी आग बुझा पाएंगे।
विज्ञापन

बर्फबारी कम होने और बारिश नहीं होने से पहाड़ियां सूखने लगी हैं। तेज धूप में सूखी घास पर आग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। सोमवार अपराह्न नंदा देवी राष्ट्रीय कार्यालय के ठीक सामने, चांई गांव के ऊपर की पहाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ देर में ही आग फैलने लगी और काफी अधिक हो गया। देर शाम तक पहाड़ी पर आग लगी हुई थी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि वनाग्नि का क्षेत्र काफी दूर है, शाम होने के कारण टीम को मौके पर भेजना संभव नहीं था। मंगलवार सुबह वन कर्मियों को मौके पर भेजकर आग बुझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें