र्णप्रयाग के ऊपरी भाग के जंगल में लगी आग से उठता धुआं।
- फोटो : KARNPRYAG
शनिवार रात को नगर के ऊपरी भाग में एंड गांव के चीड़ के जंगल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी जिससे पेड़-पौधे जल गए। रविवार दोपहर तक जंगल आग से धधकता रहा है।
जंगल में आग लगने के कारण लोग पहाड़ी से पत्थर गिरने के डर से सहमे रहे। हालांकि शनिवार रात में ही आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन बुझाया नहीं जा सका। फिर दिन में आग खुद बुझ गई। जंगल की आग से चारों ओर धुआं फैल गया। बीरेंद्र कुमार, गोपी डिमरी, सुरेश प्रकाश और दिनेश का कहना है कि जंगलों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जानी चाहिए ताकि जंगलों को बचाया जा सके।