कर्णप्रयाग। सोमवार दोपहर बाद विकासखंड के डिम्मर, कोलाडुंग्री और सुमल्टा के सिविल जंगल में आग लग गई। कुछ ही समय में आग बड़े क्षेत्र में फैल गई। हालांकि सूचना पर आटागाड़ रेंज के कर्मियों की टीम आग बुझाने के लिए रवाना हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार यदि समय पर आग का नियंत्रण नहीं पाया गया तो आग बड़े क्षेत्र में फैल सकती है। आटागाड़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरके निराला ने बताया कि विभागीय कर्मियों भेज दिया गया है। जल्द वनाग्नि को बुझा दिया जाएगा। संवाद