गैरसैंण के मेहलचौरी के जंगल में लगी आग। संवाद
फोटो
गैरसैंण। क्षेत्र में मेहलचौंरी के निकट फरसों व बिसराखेत के जंगल में मंगलवार से आग लगने के कारण वन संपदा जल गई है। आग पर नियंत्रण नहीं पाने के कारण यहां एक हेक्टेयर से अधिक वन भूमि पर उगी वन संपदा नष्ट हो गई। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने कहा कि विभाग की ओर से डिप्टी रेंजर अवतार रावत सहित छह फायर वाचर तथा वन दरोगा सरिता नेगी, जगवीर बिष्ट, वनबीट अधिकारी अर्जुन राणा, फोरेस्ट गार्ड गौरव पंवार की टीम मुस्तैदी से आग बुझाने में जुटी और आग बुझा दी गई लेकिन खड़ी चट्टानों पर कुछ ठूंठ में धुआं निकल रहा है। कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद