पीपलकोटी के समीप हाट गांव के जंगल में लगी आग। संवाद
पीपलकोटी क्षेत्र में हाट के जंगल में लगी आग
पीपलकोटी। लगातार हो रही बारिश के बावजूद वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार पीपलकोटी के पास हाट के जंगल में अचानक आग भड़क गई। देर शाम तक वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे, लेकिन आग को पूरी तरह से काबू नहीं किया जा सका है।
रविवार सुबह आट क्षेत्र में वन पंचायत के जंगल में धुआं उठने लगा। देखते ही आग ने जंगल के बड़े क्षेत्र को प्रभावित कर दिया। जंगल में लगी आग का असर पीपलकोटी में भी देखने को मिला। पूरे नगर में दिन भर धुआं फैला रहा। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर आग बुझाने के लिए गए, लेकिन चीड़ का जंगल होने के चलते आग तेजी से फैल रही है, जिसे काबू करना मुश्किल हो रहा है। देर शाम तक जंगल से धुआं उठता नजर आ रहा था।