फोटो
गोपेश्वर। विकास भवन के सामने नगर निगम की पार्किंग में खड़े एक वाहन में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। वाहन से आग की तेज लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने वाली टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक नितिन जोशी, फायरमैन परविंद्र सिंह चौहान, प्रेम प्रकाश और पवन सिंह शामिल रहे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संवाद