फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी जोशीमठ में कार्यरत एक डॉक्टर का 23 मार्च को जोशीमठ से देवाल स्थानांतरण हुआ था, लेकिन आज तक उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। लगातार अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने इसे घोर लापरवाही माना। डीएम के निर्देश पर डा. संजय गुप्ता के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा-188 के तहत जोशीमठ थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डा. केके सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर 18 मार्च को आयोजित बैठक में भी डा. गुप्ता नदारद रहे। इससे पूर्व भी राजकीय, विभागीय और मासिक बैठकों में भी शामिल नहीं हुए। स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब न देने पर उनको विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि भी जारी की गई लेकिन अब डीएम के आदेश पर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वह बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें