फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में धधकी आग, दो घंटे बाद पाया काबू

Fri, 10 Jun 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विशाल वार्ड के समीप शुक्रवार को जंगल में अचानक लगी आग से लाखों वन संपदा राख राख हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों, वन विभाग के कर्मचारियों और अग्नि शमन विभाग के जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पालिका सभासद विष्णु प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अचानक गांव के समीप के जंगल में सूखी घास पर आग धधकने लगी। आग ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी आगोश में ले लिया और आग तेजी से आबादी की ओर आने लगी। जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग और अग्नि शमन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी।  वन कर्मियों और अग्नि शमन के जवानों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

रेंजर विक्रम सिंह का कहना है कि आग से जंगल में जमीनी संपदा को नुकसान हुआ है जबकि पेड़ों के आग की चपेट में आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें