फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो किमी चांदपुरगढ़ी-नौना, पय्यां मार्ग के निर्माण की मिली वित्तीय स्वीकृति

Tue, 19 Dec 2023 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। चांदपुरगढ़ी-नौना, पय्यां मार्ग के दो किमी निर्माण के लिए एससीएसपी योजना के अंतर्गत वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नौना, पय्यां, दरमोली, चांदपुरगढ़ी, ताल व खाल के ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को करीब चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। तीन बार इस मार्ग के लिए लोनिवि गौचर डिवीजन ने सर्वे भी किया, लेकिन मामला सर्वे तक ही सीमित रहा। अब इस मार्ग को एससीएसपी योजना के अंतर्गत 89.54 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। भाजपा चांदपुरगढ़ी मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रभु, विजय चमोला, कैलाश खंडूड़ी ने स्वीकृति मिलने पर सरकार और विधायक अनिल नौटियाल का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें