फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: माकपा का पांचवां पिंडर सम्मेलन आयोजित, एडवोकट ललित मिश्रा बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
माकपा के पांचवा पिंडर सम्मेलन में एडवोकट 13 सदस्यीय कार्यकारणी गठित की गई। इस दौरान ललित मिश्रा को सचिव चुना गया। सम्मेलन में पार्टी के जन संगठन किसान सभा, नौजवान सभा, सीटू को मजबूत करने व आगामी तीन साल का लक्ष्य लिया गया। बताया गया कि पार्टी का दो दिवसीय जिला सम्मेलन 11 नवंबर से गाेपेश्वर में होगा।
विज्ञापन




गढ़वाल मंडल विकास निगम विश्राम गृह के परिसर में कामरेड बलवंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के दिवंगत नेता सीता राम येचुरी, बुद्धदेव भटटाचार्य, बालकृष्ण, त्रिलोक सिंह, बलवंत सिंह, भवान सिंह, मनोज, ललित सती को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन में पिंंडर के नारायणबगड़, थराली व देवाल ब्लॉक के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन का शुभारंभ सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा ने किया। निवर्तमान पिंडर सचिव प्रेम बल्लभ शर्मा ने पिछले तीन साल की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गहन चर्चा कर सर्वसम्मति से रिपोर्ट को पास किया।

बैठक में जिला मंत्री भूपाल रावत, सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा, ललित मिश्रा, विरेंद्र नेगी, हेम मिश्रा, देवराम वर्मा, बलीराम, प्रेमबल्लभ शर्मा, खिलाप रावत, खड़क बिष्ट, बलवत सिंह, मदन मोहन मिश्रा, जय प्रकाश, सुरेंद्र राम, दर्शन सिंह, हरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें