फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर बाहर से नहीं आएंगे फेरी वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के चलते रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पोखरी बाजार व आसपास कोई भी बाहर से फड़ फेरी वाला नहीं आएगा। साथ ही इस दौरान पुष्केश्वर महादेव मंदिर में कोई भी अंदर नहीं जाएगा। लोग सिर्फ बाहर से ही दर्शन करेंगे। व्यापारियों और पुष्केश्वर मंदिर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस से इसमें सहयोग मांगा गया। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने सभी को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बैठक में एसआई वैभव गुप्ता, सुधा बिष्ट, पुष्केश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष राघवानंद डंगवाल, संरक्षक कुंवर सिंह चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, राहुल भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, महिधर पंत, कुंवर सिंह खत्री, गिरीश किमोठी, हर्षवर्धन चौहान, दिगपाल राणा, अजय कंडवाल, सत्येंद्र कंडारी, राजेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें