फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Wed, 10 Dec 2025 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुनीगाड़ के कल्याणा में नवनिर्मित घर में आग लगने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। कुनीगाड़ के कल्याणा ग्राम पंचायत के मोरपानी तोक में एक नवनिर्मित घर में लगी आग की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में आग का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया है। आग लगने से घर के पास खड़ा एक दोपहिया वाहन भी जल गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुनीगाड़ के कल्याणा ग्राम पंचायत में मोरपानी गांव निवासी मोहन सिंह रावत पुत्र पदम सिंह रावत ने पुलिस में तहरीर दी थी। कहा कि उनका कल्याणा में नया मकान बना है। हालांकि कुछ काम बाकी होना है और वह यहां रात में अकेले रह रहे थे जबकि अन्य परिवार पुराने घर में रह रहा है। इस नए घर में छह दिसंबर की शाम को आग लग गई। इस दौरान वो जंगल में बकरियों को चराने गए थे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दूसरी ओर दोपहिया वाहन स्वामी मेहरबान सिंह ने भी अज्ञात के खिलाफ आगजनी की शिकायत कराई। बुधवार को नवनियुक्त प्रभारी कोतवाल मनोज सिरौला, फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम व ऊर्जा निगम के कर्मचारी कल्याणा के मोरपानी जांच के लिए पहुंचे। एसएचओ सिरौला ने कहा कि पीड़ित की ओर से अज्ञात लोगों पर आग लगाने आरोप सही नहीं है। मामला शॉर्ट सर्किट का लगत रहा है। फिर भी मामले की जांच में पुलिस और ऊर्जा निगम के कर्मी जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें