फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमली में अस्पताल शुरू कराने के लिए किया उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
यूकेडी के विधानसभा प्रभारी उमेश खंडूड़ी और स्थानीय लोगों ने सिमली में बने बेस अस्पताल को शुरू करवाने के लिए एक दिवसीय उपवास किया। उपवास पर बैठे लोगों ने कहा कि सिमली में 15 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड का महिला अस्पताल बनकर तैयार होने के बाद भी उसे शुरू नहीं किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए कर्णप्रयाग या अन्य शहरों को जाना पड़ता है। उन्होंने बेस अस्पताल के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर भेजकर जल्द वहां मरीजों का इलाज शुरू करवाने की मांग की। कहा कि अगर 10 दिन में अस्पताल शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महेश डिमरी, शैलेंद्र डिमरी, शोभित डिमरी, बच्ची राम, दिनेश डिमरी, दीपक, दलीप, राहुल, जंगी लाल, मनवीर रावत, राकेश, रणवीर और पवन डिमरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें