फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक उत्पादों को स्टाल लगाकर बेचें काश्तकार : बुटोला

Mon, 23 Feb 2026 03:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने काश्तकारों को जैविक उत्पादाें को बढ़ावा देने और मौसम के अनुसार खेती करने का आह्वान किया। विधायक ने ग्राम पंचायत दुर्मी में ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) की ओर से आवंटित पहाड़ी स्वाद एंड लोकल फूड प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से बात कर जगह-जगह लगने वाले मेलों और शिविरों में स्थानीय उत्पादों के स्टाल लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना काश्तकारों को जैविक उत्पादों के उत्पादन के लिए प्रेरित कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान मोहन नेगी, सचिन गड़िया, महिला मंगल दल अध्यक्ष मधु देवी, प्रेम सिंह फरस्वाण, गोविंद सिंह फरस्वाण और शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें