फोटो
पोखरी। सात साल से निर्माणाधीन जौरासी-तोणजी मोटर मार्ग का निर्माण धीमी गति से हो रहा है। चार से सात किमी तक मार्ग के किनारे न तो नालियां बनाई जा रही हैं न ही सुरक्षा दीवार। ऐसे में बारिश होने पर इस सड़क से पानी तोणजी गांव में जा रहा है जिससे ग्रामीणों के खेत बरबाद हो रहे हैं। साथ ही घरों को खतरा भी हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्यदायी संस्था के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, मातवर नेगी, मनोज नेगी, माहेश्वरी नेगी, हुकुम नेगी, गणेशी देवी, सत्येंद्र नेगी, योगंबर सिंह और महिपाल आदि शामिल रहे। संवाद