जूनियर हाईस्कूल काखडा के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रयागदत्त चंदोला को सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों, अभिभावकों व स्कूल के कर्मचारियों ने विदाई दी। इस मौके पर एसएल सोनियाल, प्रधानाचार्य बालादत्त कुनियाल, रणजीत गिरी, सरोजनी देवराडी आदि मौजूद रहे। वहीं प्रावि आदिबदरी की प्रधानाध्यापिका व नगली गांव निवासी किरन कठैत को सेवानिवृत्ति पर नरेंद्र चाकर ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके विजय चमोला, जेएस कठैत, गणेश शाह, मगन कठैत, मनोज कुंवर, राकेश लाल मौजूद थे।