फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पहाड़ियों से गिर रहे हैं पत्थर बने खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। तहसील के केरा गांव के आस पास और श्मशान घाट के समीप की पहाड़ियों में बीते साल की बरसात से भूस्खलन के चलते खतरा बना है। यहां आए दिन पत्थर गिर रहे हैं। बीते रविवार को चट्टान से पत्थर गिरने से रघुवीर सिंह नामक युवक की मौत हो गई। मृतक अपने चाचा की अंत्येष्टि के लिए प्राणमति नदी घाट पर लकड़ी एकत्र कर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते वर्ष की आपदा से थराली से डंगरी तक की सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। भूस्खलन से अटके पेड़ और पत्थर हल्की हवा या बारिश में गिरते रहते हैं। पीएमजीएसवाई ने आपदा के बाद सड़क से मलबा और गिरे पेड़ नहीं हटाए। सड़क से घाट तक जाने वाले रास्ते भी मलबे के कारण खतरनाक बने हुए हैं। सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह और पूर्व प्रधान हरेंद्र नेगी सहित अन्य लोगों ने सड़क और घाट मार्ग साफ करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें