कर्णप्रयाग। गैरसैंण के माईथान में श्री बाबा हेड़ाखान चैरिटेबल एंड रिसर्च अस्पताल की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 36 ग्रामीणों की आंखों की जांच हुई जिनमें से 3 मरीजों को ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। साथ ही ग्रामीणों को निशुल्क दवाएं और चश्में भी वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व जिपंस अवतार सिंह पुंडीर, राधा बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय सिंह पुंडीर, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद