फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा की विदाई देख नम हुईं आंखें

Sat, 23 Jan 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय दशोली गढ़ सांस्कृतिक विकास मेले में शुक्रवार को ढोल की थाप पर कांडई गांव के ग्रामीणों की ओर से आयोजित पांडव नृत्य और लाता की मां नंदा की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


लाता की मां नंदा के कैलास विदाई के दृश्य के मंचन को देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। समारोह का शुभारंभ श्री देव सुमन विश्व विद्यालय के कुलपति डा. यूएस रावत, नंदप्रयाग के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट और पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया।


मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चटंग्याला, राजबगठी, सेंज, नौली और कांडई गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


रूपकुंड कला मंच थराली के कलाकारों ने संस्कृतिकर्मी किशन सिंह दानू के नेतृत्व में विभिन्न गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दीं। चटंग्याला गांव की महिलाओं ने गढ़वाली लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए हैं। कृषि विभाग की ओर से लगाए स्टॉल से ग्रामीण कृषि यंत्रों की खरीदारी कर रहे हैं। इस मौके पर मेला संयोजक जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, प्रधान संगठन के प्रवक्ता व मंगरोली प्रधान तेजवीर कंडेरी, ऊषा रावत, ग्राम प्रधान रामी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें