फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आदिबदरी मंदिर समूह को बीकेटीसी में शामिल करने पर जताई खुशी

Fri, 20 Mar 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। आदिबदरी मंदिर समूह को बीकेटीसी में शामिल करने पर आदिबदरी मंदिर प्रबंध समिति व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई। आदिबदरी मंदिर समूह गढ़वाल मंडल का सबसे बड़ा मंदिर समूह होने के बाद भी यह न तो प्रचार पा सका और न पर्यटन के क्षेत्र में वह अपेक्षित विकास कर पाया। आदिबदरी के धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए आदिबदरी मंदिर प्रबंध समिति व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से आदिबदरी मंदिर समूह को बीकेटीसी में शामिल करने की मांग करते आ रहे थे। अब सरकार की ओर से आदिबदरी मंदिर समूह को बीकेटीसी में शामिल कर लिया गया है। आदिबदरी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, क्षेपंस त्रिलोक भंडारी ग्राम प्रधान हिमेंद्र कुंवर, विजया बरमोला, नवीन बहुगुणा सहित क्षेत्रीय जनता ने इसके लिए मुख्यमंत्री व बीकेटीसी काे धन्यवाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें