कर्णप्रयाग में सीटू के नेतृत्व में रैली निकालते उत्तराचंल प्रदेश निर्माण श्रमिक संघ के सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala
सीटू के नेतृत्व में हुए उत्तरांचल प्रदेश श्रमिक संघ के जिला सम्मेलन में मजदूरों ने शोषण के खिलाफ मुखर होने का निर्णय लिया। साथ ही ब्लाक इकाई का गठन करते हुए नंदू कप्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान श्रमिकों ने उमा देवी चौक से लेकर सिमली रोड स्थित टैक्सी स्टैंड तक रैली निकाली।
रविवार को आयोजित जिला सम्मेलन के दौरान मजदूरों ने कहा कि सरकारी निर्माण हो या व्यक्तिगत मजदूरों का शोषण अभी तक बरकरार है। इस दौरान श्रमिक हितों में एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। सीटू के प्रांतीय संयोजक राजेंद्र सिंह नेगी, जनवादी नौजवान सभा के प्रांतीय महामंत्री मदन मिश्रा, किसान सभा के राजपाल कन्याल, मनमोहन रौंतेला, वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवन नौटियाल, मदन सिंह नेगी आदि ने कहा कि देश और प्रदेश में जिस प्रकार से पूंजीवाद को सरकारें बढ़ावा दे रही हैं, उससे गरीब तबके के लोगों को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।
सम्मेलन में ब्लाक इकाई का गठन करते हुए वासुदेव और जयश्री प्रजापति को उपाध्यक्ष, विक्रम को सचिव, भरत शर्मा और प्रकाश को सहसचिव और पवन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सम्मेलन में समसुद्दीन, असगर, शिव सिंह रावत, रामआशा प्रसाद, रामरक्षा, जितेंद्र टम्टा, भीम शर्मा, प्रेम सिंह आदि शामिल थे।