समान कार्य के लिए समान वेतन देने, तदर्थ नियुक्ति के साथ समायोजन की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने नौ अप्रैल को कार्य बहिष्कार का एलान किया। चमोली जिले के अतिथि शिक्षक संगठन अध्यक्ष प्रकाश सोलियाल और असलम अहमद ने कहा कि अतिथि शिक्षक पूर्ण मनोयोग से बच्चों को पढ़ा रहे हैं और कम मानदेय मिलने के बावजूद दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। फिर भी सरकार अतिथि शिक्षकों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। अब चमोली जिले के सभी अतिथि शिक्षक नौ अप्रैल को मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार करेंगे।