फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया

Fri, 13 Nov 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें अंग वस्त्र और मोमेंटो भेंट किए गए।
ब्लॉक सभागार में जिला पंचायत उपाध्यक्ष व पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह खत्री की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के दूर दराज के गांवों से आए पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। लक्ष्मण खत्री ने कहा कि आज भी कई पूर्व सैनिक गुमनाम की जिंदगी जी रहे हैं। हम चाहते हैं कि उन्हें आगे लाया जाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन सभी को आगे लाकर प्रोत्साहित करना है। इस दौरान सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं व उनके परिवार के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह बर्त्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कै. दर्शन सिंह बिष्ट, कर्मकार बोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल, जिला कॉर्डिनेटर भगवत प्रसाद थपलियाल, हरि सिंह राणा, चंद्रमोहन सिंह सहित पूर्व सैनिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें