फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हर विद्यालय को मिले प्रतियोगिताओं में मेजबानी का मौका

Tue, 09 Dec 2025 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ के दशोली ब्लॉक के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक विद्यालय को चक्रीय क्रम में मेजबानी का मौका मिलना चाहिए। शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। हर महीने होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बैग लेस डे पर हो ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। ब्लॉक में होने वाली प्रतियोगिताओं में संबंधित विषय के शिक्षकों की ही ड्यूटी लगे, छात्रों की शैक्षिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान, मंत्री हरेंद्र रावत, उपाध्यक्ष मदन नेगी, कोषाध्यक्ष दीवान सिंह, तारेंद्र गड़िया, ओम प्रकाश नैनवाल, प्रियंका बिष्ट, माहेश्वरी पंखोली, उर्मिला रांगड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें