फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ‘वनों को बचाने के लिए हर परिवार को लेनी होगी जिम्मेदारी’

Sun, 12 May 2024 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने ग्राम पंचायत पूर्णा में वनाग्नि रोकने, पानी के जलस्रोतों को बचाने तथा वर्षा जल सरंक्षण के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक की। डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि जंगलों से ग्रामीणों की कई मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होती है लेकिन आग से पूरी वन संपदा जल गई है। इसलिए वन और वन्य जीवों को बचाने की जिम्मेदारी हर परिवार को लेनी होगी तभी सब सुरक्षित रहेंगे। समाजसेवी कमला देवी ने लोगों से जंगलों को आग से बचाने में योगदान देने की अपील की। वहीं किरन सोनी ने अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए गांव के लोगों से आगे आने का आह्वान किया। साथ ही बारिश का पानी बचाने के लिए जंगलों व अपने आसपास खाली भूमि पर चाल खाल बनाने की अपील की। गोष्ठी में कांति देवी, गंगा देवी, लीला देवी, मनीषा देवी, लक्ष्मी देवी, सुपली देवी, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार और मयूर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें