फोटो
कर्णप्रयाग। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस देहरादून की ओर से आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित हुआ। केंद्र निदेशक और जिला प्रशिक्षण समन्वयक बुद्धि बल्लभ डोभाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संसाधन विशेषज्ञ प्रत्यूष पंवार और सुषमा सती ने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राकृतिक और मानव-जनित आपदाओं की पहचान, जोखिम आकलन और आपातकालीन प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई। विद्यालयों में सुरक्षित परिसर, निकासी मार्ग और नियमित पूर्वाभ्यास की आवश्यकता बताई गई। बुद्धि बल्लभ डोभाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जागरूकता बढ़ाने और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद