फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चार माह बाद भी लोनिवि थराली ने नहीं दी जांच रिपोर्ट

Sun, 04 Feb 2024 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। चार माह बाद भी क्षतिग्रस्त पड़े आदर्श इंटर कॉलेज थराली के मुख्य भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। घटना के तुरंत बाद एसडीएम ने भवन की तकनीकी जांच के लिए लोनिवि के इंजीनियरों को एक सप्ताह में जांच आख्या देने के लिए कहा था लेकिन चार माह बाद भी लोनिवि ने जांच आख्या शिक्षा विभाग और प्रशासन को नहीं सौंपी है। इस कारण न तो क्षतिग्रस्त भवन का मलबा हट पाया है और ही पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। ऐसे में यहां 150 छात्र-छात्राओं की लैब और अतिरिक्त कक्षों में पढ़ाई चल रही है। वहीं लोनिवि के ईई वीरेंद्र बसेड़ा एई का कहना कि जनवरी में क्षतिग्रस्त भवन का मुआयना कर लिया है। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में शिक्षा विभाग को दे दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें